पहलः हिमालय क्षेत्र में छोटे भूकंप न आना बड़े भूकंप का संकेत–

by | Sep 10, 2022 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

राजकीय महाविद्यालय पोखरी के भूगोल विभाग ने माणा गांव में आयोजित संगोष्ठी में बोले विशेषज्ञ– 

गोपेश्वरः  राजकीय महाविद्यालय पोखरी के भूगोल विभाग की ओर से गांव माणा में हिमालय दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई, संगोष्ठी का शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने ऑनलाइन किया। उन्होंने माणा गांव को हिमालय रक्षक गांव बताया। प्राचार्य प्रो. पंकज पंत ने हिमालय की आंतरिक और वाह्य संरचना सैल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हिमालय क्षेत्र में छोटे भूकंप आने जरुरी हैं। छोटे भूकंप ना आना बड़े भूकंप का संकेत है। हिमालय क्षेत्र में स्थित खनिज संपदा का दोहन कम से कम होना चाहिए।

ज्योग्राफिकल सोसाइटी ऑफ सेंट्रल हिमालय की अध्यक्ष व एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय ‌विवि पौड़ी कैंपस के भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता रोडला ने कहा कि हिमालय मस्तक है। इससे छेड़छाड़ करना भविष्य के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। इसका पा‌रिस्थितिकी तंत्र पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन जैसी आपदाएं मनुष्य की देन हैं,‌ जिससे कि इस का सीधा असर हिमालय पर पड़ रहा है।

डा. राजेश भट्ट ने कहा कि हिमालय पूरे देश के लिए वाटर और ऑक्सीजन टेंक है। हमें इसे प्राकृतिक रखना होगा और स्वच्छता से ही इसकी सुंदरता बनी रह सकेगी। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने माणा गांव में पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरुकता रैली भी आयोजित की। इस मौके पर डा. अंजली रावत, डा. उपेंद्र चौहान, छात्रा सपना, अंजलि, प्रतिभा, रंजना, अनिल, शाइनी उनियाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!