सावधान, पहाड़  के गांवों में भी दिखने लगे अजगर– 

by | Sep 12, 2022 | रूद्रप्रयाग, वन्यजीव | 0 comments


रुद्रप्रयाग जनपद के इस गांव में अजगर दिखने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी– 

रुद्रप्रयागः ऊखीमठ नगर पंचायत क्षेत्र के ओंकारेश्वर वार्ड के डंगवाड़ी में विशालकाय अजगर दिखने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन अजगर कहीं ‌छुप गया है। उसकी ढूंढखोज चल रही है। अब ग्रामीण भयभीत हैं। बताया जा रहा है कि अजगर क्षेत्र में पहले भी देखा गया है। घरों के निकट ग्रामीणों को विशालकाय सांप दिखा। अधिकांश ग्रामीण बता रहे हैं कि उन्होंने कभी ऐसा बड़ा सांप नहीं देखा है। उसके मुंह में एक छोटा सा सांप दबाया भी देखा गया।

अजगर जैसा बड़ा दिखने के कारण यहां मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की आहट सुनकर यह झाड़ियों में छुप गया है। ऊखीमठ के पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट ने बताया कि अपने जीवन में उन्होंने पहली बार इतना विशाल सांप देखा। सूचना पर सोमवार को वन विभाग की टीम गांव में पहुंची, किंतु उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। ग्रामीणों ने वन विभाग से किसी भी तरह इस अजगर को खोजते हुए रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।

व्यापार संघ के अध्यक्ष राजीव भट्ट का कहना है कि अजगर जैसा सांप दिखने से लोग दहशत में हैं। लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। लोग अपने घरों के इर्द-गिर्द गोबर के ऊपले जलाकर सुरक्षा कर रहे हैं। उप वन क्षेत्राधिकारी कुंवर लाल ने बताया कि सूचना पर सोमवार को गांव में वन विभाग की टीम गई किंतु कुछ नहीं दिखाई दिया। यदि फिर दिखाई देगा तो उसके पकड़ दिया जाएगा।

Latest News

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...

चमाेली: गांव-गांव घूमी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, संस्थागत प्रसव के बताए फायदे–

देवाल ब्लॉक के खेता गांव में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित-- गोपेश्वर, 09...
error: Content is protected !!