उद्योगिनी बनीं ग्रामीण महिलाओं के लिए संजीवनी, निजमूला घाटी में महिला समूहों को किया जा रहा मजबूत-

by | Aug 6, 2021 | चमोली, स्वरोजगार | 0 comments

 
गोपेश्वर। उद्योगिनी संस्था और बदरी-केदार स्वायत्त सहकारिता के माध्यम से शुक्रवार को दशोली विकास खंड के निजमूला घाटी के गौणा गांव में बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ आशुतोष सिंह ने ग्राम स्तरीय प्रसंस्करण यूनिट का रिब्बन काटकर शुभारंभ किया।  इस दौरान महिला समूहों को ग्राइंडर मशीन, जूसर मशीन और मिल्क सेपरेटर मशीन उपलब्ध कराई गई। महिलाओं द्वारा स्थानीय उत्पाद जैसे माल्टा का जूस, पहाड़ी मसाले उत्पाद और बद्री घी का उत्पादन किया जाएगा। इसके पश्चात बदरी-केदार सहकारिता द्वारा संचालित स्थानीय उत्पादों का रोलर मार्ट का भी उद्घाटन डीएफओ बद्रीनाथ आशुतोष सिंह के हाथों हुआ। इस दौरान डीएफओ आशुतोष सिंह ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और साथ-साथ ऐसे मार्केट प्लेटफार्म से स्थानीय उत्पादों का अच्छा दाम भी किसानों को मिलेगा। पहाड़ी उत्पाद, जैविक एवं शुद्ध होते हैं, जो लोगों के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। बता दें कि उद्योगिनी संस्था द्वारा हिमालय क्षेत्र की विलुप्त होने वाली जड़ी बूटियों का कृषिकरण और उससे उत्पाद विकास जैसे ग्रीन टी, हिमालय सुगंधित धूप, पहाड़ी मसाला, पहाड़ी अचार, पोषक अनाज का निर्माण कराया जा रहा है और पहाड़ों की संस्कृति के संरक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में वन विभाग से रेंजर केएल भारती, वन आरक्षी मनोहर सिंह सजवाण, बद्री केदार स्वायत्त सहकारिता के सदस्य और समस्त उद्योगिनी स्टाफ मौजूद रहा। 

Latest News

नंदप्रयाग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बैसाखी मेला शुरू, सांस्कृतिक उत्साह का माहौल–

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने की नगर पंचायत को पांच लाख, वार्डों को एक-एक लाख रुपये की...

उत्तराखंड: पंठाली कांठा बुग्याल के दीदार को पहुंची अ​​भिनेत्री सारा अली खान–

दोफन में किया रात्रि प्रवास, प्राकृतिक सुंदरता की खूब की तारीफ, भरपूर आनंद उठाया-- घनसाली (टिहरी)।...

चमोली: पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक: जिलाधिकारी–

अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...
error: Content is protected !!