श्रद्घांजलिः जगतगुरु शंकराचार्य के ब्रह्मलीन होने पर गोपेश्वर में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन– 

by | Sep 13, 2022 | चमोली, सम्मान | 0 comments

 सनातन धर्म के सर्वोच्च गुरु के साथ ही स्वतंत्रता सेनानी भी थे शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती जी महाराज– 

गोपेश्वरः श्री रुद्रनाथ गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में गोपेश्वर क्षेत्र की सनातन धर्मावलंबी जनता ,समस्त ग्रामवासियों व मंदिर के पुजारियों द्वारा  ज्योतिष व द्वारकापीठाधीश्वर पूज्यपाद श्रीमद जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के ब्रह्मलीन होने पर गोपेश्वर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर ब्रह्मलीन पूज्यपाद स्वामी जी की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। श्रद्धांजलि सभा में में डॉ अरविंद भट्ट ने उनके निधन को सनातन धर्म की एक अपूर्णनीय क्षति बताया। गोष्ठी में उनकी जीवनी के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि आप सनातन धर्म के सर्वोच्च गुरु होने के साथ ही एक महान स्वतंत्रता सेंनानी भी थे।

इस दौरान श्रद्धांञ्जलि सभा में श्री रुद्रनाथ जी के प्रधान पुजारी पंडित प्रयाग दत्त भट्ट, पुजारी गोपाल दत्त भट्ट, विनय सेमवाल, शांति प्रसाद भट्ट, दिनेश जोशी राधे-राधे, प्रधान संघ अध्यक्ष मोहन नेगी, नगर पालिका सभासद नवल भट्ट, अशोक बिष्ट, उमेश भट्ट, प्रवीण भट्ट, विपिन भट्ट, सहित कई सनातन धर्मावलंबी मौजूद थे। 

Latest News

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...

चमोली: दीवाली पर नशे और जुए पर लगे अंकुश–

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया...

चमोली: नशा उन्मूलन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए अंतरविभागीय समन्वय से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश–

नशा तस्करी और अवैध बिक्री पर रहेगी नजर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में हुई समीक्षा-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमोली: 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश-- गोपेश्वर। जनपद चमोली का...

जोशीमठ में सुधरेगी सीवरेज और पेयजल की व्यवस्था, डीएम ने की समीक्षा–

जिला​धिकारी ने जोशीमठ सीवरेज व पेयजल योजना की समीक्षा, 115 करोड़ की लागत से होंगे परियोजना कार्य...

चमोली: दुर्गम रास्ते में बिगड़ी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के अधिकारी की तबीयत–

पुलिस-एसडीआरएफ ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित-- गोपेश्वर। हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण...

चमोली: डीएम ने गौचर भूमि में अवैध निर्माण किया सील–

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश-- पीपलकोटी, 03 अक्टूबर 2026: बिरही...
error: Content is protected !!