पदोन्नति की मांग पर शिक्षकों का सीईओ कार्यालय परिसर में क्रमिक धरना शुरू– 

by | Sep 27, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

पहले दिन दशोली विकास खंड के शिक्षकों ने दिया धरना, ये प्रमुख मांगें उठाई– 

गोपेश्वरः राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी ने पदोन्नति सहित अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। इस दौरान आयोजित हुई संघ की बैठक में प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की हेडमास्टर और जूनियर हाईस्कूल में पदोन्नति और हाल ही में जिला स्तर पर हुए स्थानांतरण के संसोधन की मांग की है। 

निर्णय लिया गया कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। आंदोलन के पहले दिन दशोली विकास खंड के शिक्षकों ने धरना दिया। धरने पर बैठने वालों में विक्रम झिंक्वाण, सुमित्रा फरस्वाण, उषा नेगी, बसंत कठैत, अलका रावत, अंजली, नंदी, प्रीति, अंजनी, दिनेश चंद्र, रघुवीर, प्रेम प्रकाश, ओम प्रकाश, मोहम्मद गुल सिताब, जयवीर, भवान सिंह ‌बिष्ट, दर्शन सिंंह ग‌ड़िया, सुरेंद्र सैलानी, प्रकाश सिंह फरस्वाण, कुलदीप सिंह नेगी, मुकेश सिंंह, गिरधारी सजवाण, प्रदीप सिंह, कृपाल सिंह नेगी, बसंत कुमार, तौफीक अहमद, महेंद्र ‌सिंह राणा, बीना गड़िया, अनीता पुंडीर, कुंवर सिंह गड़िया, दिगंबरी मैठाणी, जया बिष्ट, बीना पाल, रश्मि भारती आदि मौजूद रहे। 
शिक्षकों ने आक्रोश व्यक्त किया कि कई बार लिखित और मौखिक रुप से उच्च अधिकारियों को ‌अपने मांगें पहुंचाने के बावजूद मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा गया कि इस बार मांगें पूरी होने पर ही आंदोलन स्थगित किया जाएगा।

Latest News

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...
error: Content is protected !!