मौसम का कहरः अब यहां बर्फीले क्षेत्र में फंस गए पश्चिम बंगाल के दो ट्रेकर– 

by | Oct 9, 2022 | चमोली, मौसम | 0 comments

रांसी से केदार‌नाथ के लिए निकले थे ट्रेकर, रेस्क्यू दल हुआ रवाना–

ऊखीमठः रुद्रप्रयाग जनपद में उच्च हिमालय क्षेत्र की ट्रेकिंग पर गए दस ट्रेकरों के दल में शामिल दो ट्रेकर बर्फीले चट्टानों में फंस गए। ट्रेकरों ने चलने में असमर्थता जताई तो केदारनाथ से रेस्क्यू दल उन तक पहुंचने के लिए रवाना हो गया है। दरअसल, रांसी-ममणी-खाम बुग्याल-केदारनाथ ट्रेक की ट्रेकिंग के लिए पश्चिम बंगाल के दस ट्रेकर गए थे। रुद्रप्रयाग के जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचना मिली कि केेदारनाथ से महामंथ भैरवनाथ मंदिर से लगभग छह किमी दूर दो ट्रेकर बर्फीले क्षेत्र में पिछले आठ दिनों से फंसे हैं।

केदारनाथ में तैनात एनडीआरएफ को जब इसकी सूचना मिली तो एसडीआरएफ और कुछ पोर्टरों के साथ रेस्क्यू टीम ट्रेकरों की खोज के लिए रवाना हुई। लेकिन केदारनाथ के ऊपरी क्षेत्र में बर्फबारी व चारों तरफ छाए घने कोहरे के कारण रेस्क्यू टीम ट्रेकरों तक नहीं पहुंच पाई। जिस कारण रेस्क्यू भी सफल नहीं रहा।

अब सोमवार को मौसम सामान्य होने पर रेस्क्यू ऑपरेशन फिर से शुरू होगा। बताया गया कि दो अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के दस ट्रेकरों का दल रांसी गांव से केदारनाथ के लिए रवाना हुआ था। दल में शामिल आठ लोग केदारनाथ पहुंच गए थे लेकिन दल के दो सदस्य आलोक और विक्रम मजूमदार आगे चल नहीं पाए और ममणी क्षेत्र में रह गए। उनके पास टेंट भी है। मौसम खराब होने से और लगातार बर्फबारी के कारण आलोक की तबियत बिगड़ गई। उन्हें लेने के लिए सोमवार को रेस्क्यू टीम रवाना होगी। 

Latest News

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
error: Content is protected !!