चमोलीः यहां सीसीटीवी कैमरे लगे तो सामने आ जाएगी मनचलों की करतूतें– 

by | Oct 13, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

मनचलों से जनता हुई परेशान, यहां नशे के आगोश में जा रहे युवा-युवतियां–

गोपेश्वरः नगर क्षेत्र में दिनोंदिन युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। युवा नगर के विभिन्न जगहों पर अपने अड्डे स्थापित कर वहां नशाखोरी में मशगूल हैं। इन नशाखोरों पर पुलिस की नजर भी नहीं पड़ रही है।

जनप्रतिनिधियों ने नगर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की मांग उठाई है। कहा गया कि आए दिन नगर में नशेड़ी युवाओं के आपसी लड़ाई झगड़े से नगर का माहौल खराब हो रहा है।

कई छात्र-छात्राएं ट्यूशन के बहाने घर से निकल रहे हैं, और नशा करने पहुंच रहे हैं। सेवानिवृत प्रधानाचार्य नरेंद्र लाल भारती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, अंजलि पोखरियाल, अंजू राणा, मुकुल बिष्ट, निखिल फरस्वाण आदि ने नगर में संचालित हो रहे टयूशन सेंटरों में उपस्थिति पंजिका रखवाने की मांग की।

साथ ही दुपहिया वाहनों के अनाधिकृत प्रयोग पर रोक लगाने, बाल अपराध से संबंधित पोस्टर, स्लोगन जगह-जगह चस्पा करने, असामाजिक गतिविधियों के लिए युवाओं द्वारा उपयोग में लाए जा रहे स्थानों को चिन्हित करने और नगर क्षेत्र में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की मांग की है। 

Latest News

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!