चमोलीः बैंकों के सहयोग से स्वयं सहायता समूहों को मिलेगी वित्तीय सहायता– 

by | Oct 14, 2022 | चमोली, बैठक, रोजगार | 0 comments

कार्यशाला में रोजगार के साधन तलाशने पर हुआ मंथन, ये बातें निकलकर आई सामने–

गोपेश्वरः बैंकों के सहयोग से स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता दिलाकर आगे बढ़ाया जा सकता है। इसमें जिला व ब्लॉक मिशन प्रबंधक, बैंकों को आपसी सामंजस्य स्थापित करना होगा। समूहों को रोजगार के नए-नए आयाम तलाशने की दिशा में अग्रसर रहने की जरुरत है।

यह बात हैदराबाद से आए नेशनल रिसोर्स पर्सन के विशेषज्ञ जीतेन्द्र यादव एवं डीडी मिश्रा ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में वित्त एवं वित्तीय समावेशन विषय पर बैंको के साथ आयोजित एक दिवसीय कार्यशाल में कही। 
ग्राम्य विकास विभाग के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यशाला के माध्यम से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संबंध में बैंकर्स को विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें स्वयं सहायता समूहों के बचत खाता एवं बैंक क्रेडिट लिंकेज में बैंक प्रबंधकों का सहयोग करने और स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को अधिक से अधिक गतिविधियों से जोड़ने पर बल दिया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिए महिला सशक्तीकरण की दिशा में अच्छा प्रयास किया जा रहा है।

जिले के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में स्वयं सहायता समूह व संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को प्राप्त होने वाले रिवाल्विंग फंड एवं सामुदायिक निवेश निधि, सीसीएल सीबीआरएम, बैंक सखी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि एसएचजी को आसान शर्तो पर ऋण उपलब्ध किया जाए और इस संबध में उनकी समस्याओं को समाधान किया जाए।  
कार्यशाला में एनआईआरडी-पीआर के वित्तीय समावेश प्रबंधक अभिषेक गोस्वामी, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के वित्तीय समावेश प्रबंधक अशीष शाहू, एलडीएम पीएस राणा, समस्त बैकों के प्रबंधक, एनआरएलएम के ब्लाक मिशन प्रबंधक आदि मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन ग्राम्य विकास विभाग के वित्त समन्वयक संजय पुरोहित द्वारा किया गया।

Latest News

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं–

बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा दी अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ–

एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...

चमोली: नीती और माणा घाटी के गांवों में लगेंगे विशेष ​शिविर–

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...
error: Content is protected !!