आक्रोशः वन आरक्षी के निलंबन पर वन आरक्षी संगठन में उबाल– 

by | Oct 15, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

बदरीनाथ वन प्रभाग के परिसर में चमोली और रुद्रप्रयाग के वन आरक्षियों ने किया धरना-प्रदर्शन, यह है मामला– 

गोपेश्वर। वन आरक्षी नारायण सिंह रावत की ससम्मान वापसी की मांग पर चमोली और रुद्रप्रयाग के वन आरक्षियों ने गोपेश्वर में प्रदर्शन किया।  

नंदप्रयाग क्षेत्र के अंतर्गत वन वीट में इसी वर्ष के फरवरी माह में पेड़ों के अवैध पातन के कारण वन आरक्षी नारायण सिंह रावत को निलंबित किया गया था। मौजूदा समय में वह बदरीनाथ वन प्रभाग के मध्य पिंडर रेंज थराली में संबद्घ है।

वन आरक्षी संगठन का आरोप है कि वन विभाग की ओर से पीड़ित को प्रत्यावेदन तक का मौका नहीं दिया गया। अभी तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक किए बिना कर्मचारी को निलंबन की कार्रवाई से जूझना पड़ रहा है। इस बीच उन्हें आधी वेतन भी निर्गत नहीं की गई। जिससे कर्मचारी को मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न से गुजरना पड़ रहा है।

इसी मामले को लेकर शनिवार को चमोली और रुद्रप्रयाग के वन आरक्षी जुलूस के साथ बदरीनाथ वन प्रभाग परिसर में पहुंचे और यहां धरना-प्रदर्शन किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह बर्त्वाल ने कहा कि यदि वन आरक्षी की बहाली, आधी वेतन और जांच की कार्रवाई शीघ्र बंद नहीं की गई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।

इस मौके पर संरक्षक प्रकाश नेगी, कल्पेश्वर भंडारी, राजेंद्र रावत, जिला संयुक्त मंत्री आशुतोष पुरोहित, प्रेम सिंह बिष्ट, सीमा, विक्रम भंडारी, प्रकाश कंडारी, आनंद सिंह रावत, मनमोहन भंडारी, तुलाराम सती, हीरा सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!