सरकारी सोलर लाइटों से धनाड्य वर्ग के घर हो रहे जगमग, गांवों में निरीक्षण करें ब्लॉक के अधिकारी–

by | Jul 10, 2021 | कोरोना, खेल, चमोली, देहरादून, नैनीताल, मनोरंजन, राजनीति, राष्ट्रीय, रुड़की, साहित्य, स्वास्थ्य, हरिद्वार | 0 comments

चमोली। जिन गांवों में लोग रात को लेंप और छिल्लों के सहारे रात का अंधेरा काटते थे, आज उन गांवों में सोलर लाइटें अपनी रोशनी बिखेर रही है। चारों ओर सोलर लाइटों की जगमगाहट है। गांवों में विकास चरम पर है, लेकिन सिर्फ धनाड्य वर्ग का। गांवों में जिनका कोई बोलने वाला नहीं है, इधर-उधर (विभागों में) जाने वाला नहीं है, उन्हें कोई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, सिवाय मनरेगा के। यह स्थिति तब है, जब ब्लॉक से लेकर जिला स्तर पर अधिकारियों की भरमार है। हर दिन ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकें आयोजित हो रही हैं। फाइलों के पन्ने भरते जा रहे और कागजों में ही करोड़ों की योजनाएं बनती जा रही हैं। आज स्थिति यह है कि अधिकांश गांवों में जो सोलर लाइटें वितरित की गई हैं, वो धनाड्य वर्ग या पहूंच वाले लोगों के घरों को ही रोशन कर रही हैं। दशोली, जोशीमठ, घाट, पोखरी, नारायणबगड़, थराली, देवाल, गैरसैंण, कर्णप्रयाग क्षेत्रों के गांवों में देखा जाए तो कुछ ही सोलर लाइटें आम रास्तों में पथ प्रकाश के लिए लगी हुई हैं, जबकि अधिकांश लाइटें पहुंच वाले लोगों के घरों के बाहर लगी हुई हैं। यह इसलिए भी हो रहा है कि जब लाइटें गांवों में पहुंच रही हैं तो उसे कहां स्थापित किया जा रहा है और कौन इसके लिए पात्र है, इसका आंकलन नहीं किया जा रहा है, जिससे गांवों में कहीं भी लाइटें लगा दी जा रही हैं। एक जगह ऐसी भी हुई घटना— जिले के एक गांव में 17 सोलर लाइटें पहुंची, ग्राम प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधियों ने मिल बैठ कर तय किया कि लाइटें कहां-कहां लगेंगी, जिसके बाद लाइटें जगह-जगह स्थापित कर दी गई। अब हुआ यह कि ग्राम प्रधान को कई बार एक व्यक्ति सोलर लाइन देने की मांग कर रहा था, लेकिन उसकी मांग पूरी नहीं हो पाई। जिस पर आक्रोशित होकर उस व्यक्ति ने गांव के रास्ते के गदेरे पर लगी लाइट को रात के अंधेरे में उखाड़कर अपने घर के बाहर लगा दी। स्थिति यह रही कि जब वह चोरी छिपे लाइट को खंबे सहित अपने कंधे पर ले जा रहा था तो उसके कंधे पर भी लाइट निरंतर जल रही थी, जिस कारण कई लोगों ने उसे लाइट ले जाते हुए साफ-साफ देखा। –

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!