कार्रवाईः कर विभाग ने सरोवर पोर्टिको पर कसा शिकंजा– 

by | Oct 17, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

बिना कर अदायगी के करोड़ों की इनकम कर दी अंदर, राज्य कर विभाग ने की छापेमारी– 

चमोली।  राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की देहरादून इकाई ने सोमवार को बद्रीनाथ धाम स्थित होटल सरोवर पोर्टिको और उसके ऋषिकेश स्थित कार्यालय पर छापेमारी की गई।

कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर यशपाल सिंह के नेतृत्व वाली विशेष शाखा कि दोनों टीम में उपयुक्त आशीष ठाकुर, सहायक आयुक्त जयदीप सिंह रावत, राज्य कर अधिकारी सुनील रावत और सुधीर चंदोला तथा निरीक्षक संगीता विजल्वाण सम्मिलित थी, उपयुक्त यशपाल सिंह ने बताया कि होटल सरोवर पोर्टिको वर्ष 2005 से संचालनरत है जीएसटी लगने के उपरांत होटल की बिक्री होटल के स्तर के अनुरूप घोषित नहीं की जा रही है,

रिटर्न फाइल न करने के कारण वर्ष 2020 में होटल का  जीएसटी पंजीयन रद्द कर दिया गया था इस वर्ष अर्थात फरवरी 2022 से होटल ने नई साझेदारी पर नए पंजीयन ले लिया था लेकिन आज तक कोई बिक्री घोषित नहीं की थी और ना ही कर के रूप में कोई राशि जमा की थी।

बद्रीनाथ के वी.अनु.शा. जांच दल ने होटल से  व्यापारी के लेखा खाते जप्त किए हैं । छापेमारी के बाद देखी गई लेखा बहियो के आधार पर इस यात्रा  सीजन में होटल की साढ़े तीन  करोड़ की बिक्री उजागर हुई है  जिस पर अभी तक कोई कर अदा नहीं किया गया है जबकि लगातार बिलो पर कर चार्ज किया जा रहा था ।

ऋषिकेश टीम ने कार्रवाई के दौरान होटल प्रबंधन से होटल प्रबंधन से साढ़े छ लाख  कर के रूप में जमा करवाए हैं छापेमारी से अभी तक इस यात्रा सीजन में होटल के स्तर से करीब पचास लाख रुपया का कर  दायित्व प्रकाश में आया है उपयुक्त यशपाल सिंह ने बताया कि इस वर्ष यात्रा सीजन में  सभी होटल और रेस्टोरेंट में अच्छी बिक्री दर्ज की है और यदि कोई होटल या रेस्टोरेंट इसके अनुरूप अपनी बिक्री नहीं दिखाता है तो उसे विभाग की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Latest News

महेंद्र भट्ट पर आरोप लगाने से पहले जैनी प्रकरण पर जवाब दें हरक सिंह : रघुबीर बिष्ट–

नंदप्रयाग-घाट में पिटाई के दावे पर मांगे प्रमाण, कांग्रेस से भी जैनी प्रकरण पर रुख स्पष्ट करने को...

राज्य स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं–

आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि-- भराड़ीसैंण...

बदरीनाथ धाम में 12 नवंबर से आरंभ होगी कपाट बंद होने की प्रक्रिया, पंच पूजाएं होंगी शुरू–

16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट--   बदरीनाथ, 11 नवंबर...

जय केदार: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद–

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली...

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...

चमोली: दीवाली पर नशे और जुए पर लगे अंकुश–

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया...

चमोली: नशा उन्मूलन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए अंतरविभागीय समन्वय से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश–

नशा तस्करी और अवैध बिक्री पर रहेगी नजर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में हुई समीक्षा-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...
error: Content is protected !!