सनातन धर्मावलंबियों को तीन पीठों के शंकराचार्यों ने दिया बदरीनाथ से संदेश–

by | Oct 18, 2022 | आस्था, चमोली, संस्कृति | 0 comments

 

बदरीनाथ धाम में दर्शन कर ‌आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल पर भक्तों को सुनाए प्रवचन– 

बदरीनाथ। दक्षिणाम्नाय श्रृंगेरी शारदापीठाधीश्वर पश्चिमाम्नाय द्वारका शारदापीठाधीश्वर और उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्यो ने सम्मिलित अनुग्रह संदेश दिया हैं। शंकराचार्यों ने कहा कि अभिनव ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी जी के आमन्त्रण पर हम सब ज्योतिर्मठ में समवेत हुए और अनेक विषयों पर हमने चर्चा की।

शंकराचार्यों ने कहा कि सनातनधर्मियों के लिए हमारा यह सन्देश है कि सभी सनातनधर्मावलम्बी एकजुट हों। परस्पर कलह कदापि न करना चाहिए। सनातनधर्मी किसी भी दशा में स्वधर्म न त्यागें। अज्ञान अथवा अन्यथा ज्ञान से यदि छोड़ चुके हों तो वे सभी पुनः अपने धर्म में वापस आ सकते हैं।

आसेतुहिमाचल सभी सनातनधर्मियों को अपने-अपने घर में परशिवावतार सनातन धर्मोद्धारक श्रीमत् शंकर भगवत्पादाचार्य की मूर्ति अथवा स्थापना कर पूजा करनी चाहिए। प्रतिवर्ष की वैशाख शुक्ल पंचमी को श्रीमद् शंकराचार्य जी की जयन्ती का उत्सव मनाना चाहिए। प्रतिदिन शंकराचार्य जी के रचित स्तोत्रों का पाठ करना चाहिए।

सनातन हिन्दू धर्म अत्यन्त श्रेष्ठ और सारे संसार के कल्याण का हेतु होकर शोभायमान है। इसके विषय में ज्ञान अथवा भ्रान्ति से कुछ पण्डितम्मन्य निस्सार आक्षेप करते हैं, उन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। यदि आपके मन में धर्म के विषय में सन्देह हो तो विद्वानों अथवा जगद्गुरुओं से मार्गदर्शन प्राप्त कर सन्देहों का परिहार करना चाहिए।

 सकल देवतास्वरूपिणी गाय हमारी अत्यन्त पूजनीया है। अतः सर्वत्र गोहत्याबन्दी होनी चाहिए तथा गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाना चाहिए।

सभी घरों में बालकों के लिए प्रतिदिन रामायण, महाभारत आदि सत्कथाओं का पाठ होना चाहिए। युवा हमारे देश की अक्षय सम्पति हैं। वे सभी विद्या संस्कार वाले सद्गुणी, धर्म के प्रति श्रद्धावान् और क्या करना, क्या नहीं करना इसको जानने वाले होकर अपने देश की सर्वतोमुखी अभिवृद्धि के लिए तत्पर होकर श्रेयोभाजन बनें।

तीर्थाटन और पर्यटन में भेद है। आवश्यक है कि तीर्थों का तीर्थोचित विकास हो। कहा कि यही हमें अभिप्रेत है जिसके लिए भविष्य में समय-समय पर चतुराम्नाय पीठाधीश्वरों के सम्मेलन आयोजित होते रहेंगे।

Latest News

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...
error: Content is protected !!