रामलीलाः अंगद रावण संवाद ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध–

by | Oct 19, 2022 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

नंदप्रयाग में हो रहा रामलीला का मंचन, ठंड के बावजूद जुट रहे दर्शन–

नंदप्रयागः रामलीला कमेटी नंदप्रयाग की ओर से आयोजित ‌की जा रही रामलीला के दसवें दिन अंगद रावण संवाद का मंचन किया गया। इन दिनों पड़ रही ठंड के बीच रामलीला देखने के लिए दर्शकों की खूब भीड़ उमड़ रही है। रामलीला में वानर युवराज अंगद राम दूत बनकर रावण दरबार में पहुंचे।

इस दौरान रावण दरबार का कोई योद्धा अंगद का पैर उठा नहीं पाया। अंगद-रावण संवाद के सुंदर मंचन ने दर्शकों को मुग्ध कर दिया। नवोदित युवा कलाकार रमन चौहान, दीक्षांत रौतेला और पृथ्वी सिंह रौतेला द्वारा अच्छा अभिनय किया गया।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष डा. सौरभ वैष्णव ने बताया कि नंदप्रयाग में पिछले लंबे समय से प्रतिवर्ष रामलीला का मंचन किया जाता है। ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में दर्शक रामलीला देखने पहुंच रहे हैं। इससे पूर्व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर चंद्रशेखर तिवारी, तेजवीर सिंह कंडारी, लक्ष्मी प्रसाद मालगुडी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष डॉ सौरभ वैष्णव, कोषाध्यक्ष महेंद्र रौतेला, बसंत, शुभम रौतेला, विक्रम रौतेला, संजय रौतेला, प्रदीप, हारमोनियम पर लखपत सिंह रावत और तबले पर प्रह्लाद रौतेला, रावण के पात्र रमन चौहान, अंगद का पाठ दीक्षांत रौतेला, और विभीषण का पात्र पृथ्वी सिंह रौतेला द्वारा निभाया गया। मेघनाथ का पाठ मनोज शाह द्वारा किया गया, सूत्रधार की भूमिका में  समीर बहुगुणा और कलाकारों को तैयार करने के लिए मुमताज फारुकी और पलाद रौतेला की भूमिका सराहनीय रही। 

Latest News

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...
error: Content is protected !!