आस्थाः केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल में छह माह के लिए हुए बंद–

by | Oct 27, 2022 | आस्था, चारधाम, रूद्रप्रयाग | 0 comments

 

जय बाबा केदार के जयघोष के साथ बाबा केदार की डोली हिमालय क्षेत्र को छोड़कर रामपुर के लिए हुई रवाना–

गुप्तकाशीः जय बाबा केदार के जयघोष के साथ केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल में छह माह तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। बाबा केदार की डोली ने हिमालय क्षेत्र को छोड़कर निचले क्षेत्रों के लिए प्रस्थान कर दिया है। केदारनाथ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8.30 बजे विधिविधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। बाबा केदार की डोली धाम से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करते हुए शाम तक रामपुर पहुंचेगी। 29 अक्टूबर को बाबा केदार की डोली छह माह की पूजा अर्चना के लिए पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हो जाएगी।

इस वर्ष केदारनाथ यात्रा में दर्शनार्थियों का नया रिकार्ड बना है। 6 मई से शुरू हुई यात्रा में कुल 15 लाख,60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। यात्रा, रोजगार और कारोबार की दृष्टि से भी पूरी तरह केदारनाथ की यात्रा सफल रही। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के दौरान धाम में हजारों श्रद्घालु भी मौजूद रहे। श्रद्घालुओं ने भगवान केदार की पूजा अर्चना कर अपने परिवार की कुशलता की कामना की। कई तीर्थया‌त्रियों ने अगले साल केदारनाथ आने का संकल्प लिया। 

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!