एनएसएस स्वयं सेवियों ने एक माह तक चलाया सफाई अभियान– 

by | Nov 1, 2022 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

अनीता बिष्ट और पूजा नेगी रहीं बेस्ट एनएसएस वोलेंटियर–

स्वयं सेवियों ने 50 कुंतल कूड़ा किया एकत्रित, सुदूर गांवों में भी पहुंची एनएसएस स्वयं सेवकों की टोलियां– 

नंदानगरः शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर के एनएसएस विभाग की ओर से एक माह तक विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। एनएसएस स्वयं सेवी स्वच्छता के लिए करीब आठ किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर सलबगड़ और वादुक गांव भी पहुंचे।

उन्होंने यहां आम पैदल रास्तों पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान करीब 50 कुंतल कूड़ा एकत्रित किया गया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा. प्रदीपक कुमार के नेतृत्व में 80 एनएसएस स्वयं सेवियों ने कॉलेज परिसर के साथ ही नंदानगर बाजार, फरखेत, सलबगड़ और वादुक गांव तथा नंदाकिनी नदी के किनारे सफाई की और कूड़ा एकत्रित किया। स्वच्छता कार्यक्रम में अनीता बिष्ट और पूजा नेगी को बेस्ट एनएसएस वोलेंटियर चुना गया।

इस मौके पर प्राचार्य डा. केएन बरमोला, डा. अब्दुल अहद, फरीन रानी आदि मौजूद रहे।

Latest News

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...
error: Content is protected !!