देश के नामी गिरामी डॉक्टर पहुंचे नंदप्रयाग, 1650 मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण– 

by | Nov 5, 2022 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

सुबह छह बजे से ही लग गई थी मरीजों की लाइन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी पहुंचे– 

गोपेश्वरः स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पत्रकार रहे स्वर्गीय राधाकृष्ण वैष्णव की पुष्य स्मृति में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। नोएडा से पहुंचे देश के नामी गिरामी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 1650 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और दवाईयों का वितरण किया गया। दूरस्थ गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने भी शिविर का लाभ उठाया। शिविर स्थल पर सुबह छह बजे से ही मरीजों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी।

शिविर में हृदय रोग किडनी, डायबिटीज, कमर दर्द, हड्डी की बीमारियों, घुटने के दर्द, फेफड़ों की बीमारी, हड्डियों में उपस्थित कैल्शियम की मात्रा, बढ़ा हुआ लीवर, सांस की, गले की, नाक की बीमारियों का उपचार किया जाएगा। इसके अलावा आंख, दांत, खुजली के चिकित्सक भी उपलब्ध रहे। नंदप्रयाग के वैष्णव परिवार की ओर से पिछले 20 सालों से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाता है।

शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी पहुंचे। उन्होंने शिविर में पहुंचे मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने शिविर स्थल में निर्धन लोगों को वस्त्र वितरण कार्यक्रम भी शुरू किया। इस दौरान कई जरुरतमंदों को कपड़े भेंट किए गए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव, चमोली सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष डा. जेपी वैष्णव, डा. गिरीश चंद्र वैष्णव, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी, समीर बहुगुणा, महेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!