गोपेश्वर में अहंकारी रावण ने तपोबल से हिलाया कैलाश पर्वत–

by | Nov 6, 2022 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

गोपेश्वर में संयुक्त रामलीला मंच का रामलीला का मंचन शुरू, छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां– 

गोपेश्वरः  संयुक्त रामलीला मंच की ओर से भव्य रामलीला का मंचन शुरू कर दिया गया है। इस बार रामलीला का आयोजन व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत संदीप मोहन चमोला और दिवंगत कैलाश भट्ट को समर्पित है। राजकीय नृसिंग कॉलेज गोपेश्वर की प्राचार्य डा. ममता कप्रवाण, वाल्मिकी समुदाय की विरोम देवी और किन्नर समाज की गौरी किन्नर, चंद्रप्रकाश भट्ट ने रिब्बन काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। रामलीला में सुबोध प्रेम विद्या मंदिर की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी। रामलीला के प्रथम दृष्य में ब्रह्मदेव से वरदान लेकर अहंकारी रावण अपने तपोबल से कैलाश पर्वत को हिला देता है। इससे पूर्व लंकापति रावण, कुंभकरण और विभीषण ब्रह्मदेव की तपस्या करते हैं।

उनकी तपस्या से खुश होकर ब्रह्मदेव रावण को अमर रहने, कुंभकरण को छह माह की निंद्रा और विभीषण को भगवान की भक्ति में लीन रहने का वरदान देते हैं। वरदान मिलते ही अहंकारी रावण अपने तपोबल से कैलाश पर्वत को हिलाता है, जिससे नाराज भगवान शिव उसे श्राप देते हैं और तांडव करने लगते हैं। रावण के उत्पात से दुखी देवतागण भगवान विष्णु की शरण में जाते हैं। भगवान विष्णु उन्हें त्रेता युग में राम अवतार लेकर रावण के विनाश का आश्वासन देते हैं। इस दौरान लोक गायिका रेनू बाला और ‌अमित चमोली ने गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी।

इस मौके पर शांति प्रसाद भट्ट, चंद्रपाल, मांगेराम, निम्मी, अनूप रावत, बॉबी रावत, शैलेन्द्र रावत, सतीश पुरोहित, हेम दरमोडा, पीयूष विश्नोई, राकेश मैठाणी, जगमोहन सिंह, कमल राणा, अनूप खंडूरी, डा. दिनेश सती, बलवीर सिंह, देवेंद्र गौड़, अमित मिश्रा, अमित ठाकुर आदि मौजूद रहे। वहीं, कोठियालसैंण और पीपलकोटी में भी रामलीला का मंचन किया जा रहा है।

Latest News

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...
error: Content is protected !!