गोपेश्वर। चमोली जिले के नव नियुक्त जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अपनी प्राथमिकता गिनाई। जिलाधिकारी का फोकस आपदा की स्थिति से निपटने, कोविड की तीसरी संभावित लहर की रोकथाम और स्वरोजगार पर रहेगा। मंगलवार को जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि चमोली आपदा प्रभावित जिला है। यदि कहीं ऐसी स्थिति आती है तो बचाव कार्य तुरंत शुरू हो सकें इसके लिए प्रशासन को अलर्ट रखा जाएगा। प्रभावितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कोविड की तीसरी लहर की रोकथाम के लिए मुस्तैदी से काम किया जाएगा। मानव संसाधन से लेकर अन्य सभी जरूरी काम समय पर पूरे किए जाएंगे। कहा कि कोविड के चलते कई लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है। ऐसे में सरकारी योजनाओं के तहत अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि बदरीनाथ मास्टर प्लान केंद्र और प्रदेश सरकार की भी प्राथमिकता में है। बदरीनाथ को भव्य नगरी के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों को त्वरित गति से कराया जाएगा। कहा कि जो भी अपेक्षाएं और आकांक्षाएं होगी उनको सबके सहयोग से पूरा किया जाएगा। आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
चमोली के नए जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गिनाई प्राथमिकताएं, तीन चीजों पर रहेगा फोकस–
by laxmi Purohit | Aug 10, 2021 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

Latest News
बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...
चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...
आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...
गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...
मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ खिंचवाई...
लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...
आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण-- रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026:...
सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...
