एक लाख 4 हजार रुपये के कर्जे में डूबा है उत्तराखंड राज्य–

by | Nov 8, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा- राज्य का हर बच्चा 26 हजार के कर्ज में–  
गोपेश्वरः  कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को गोपेश्वर में आयोजित हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में यात्रा शुरू हुई। नगर के मुख्य तिराहे पर तिरंगा फहराया गया। यात्रा गोपीनाथ मंदिर परिसर में भी पहुंची। यात्रा में शामिल हो रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आज की डेट में 1 लाख 4 हजार करोड़ के कर्जे में है।

राज्य का हर बच्चा 26 हजार रुपये के कर्ज में है। प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला बढ़ गया है। आतंकवादी हरिद्वार तक पहुंचने लगे हैं। यूपी पुलिस आतंकवादियों को पकड़ गई, लेकिन उत्तराखंड पुलिस को कानों कान खबर नहीं लगी। जगह-जगह सरकारी नौकरियों में मंत्रियों से लेकर विधायकों के नाते रिश्तेदार लगाए जा रहे हैं।

सरकारी नौकरियों में घोटाले हो रहे हैं। बहु बेटियों की सुरक्षा राम भरोसे है। अंकिता हत्याकांड के मामले में सबूत मिटाने की कोशिश की गई। सरकार ने इतना कमजोर कर दिया है कि इसके आरोपी धीरे-धीरे पुलिस की गिरफ्तर से छूट रहे हैं। पुलिस, सहकारिता में नियुक्तियों में घोटाला हुआ है।

बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि यह यात्रा बेरोजगारों, निर्बल और असहाय लोगों को जोड़ने के लिए आयोजित की जा रही है। सरकार के भ्रष्टाचार की पोल भी यात्रा के माध्यम से खोली जा रही है।

Latest News

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
error: Content is protected !!