सुखदः भारत-चीन सीमा पर दिखा हिम तेंदुए का जोड़ा–

by | Nov 8, 2022 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

आईटीबीपी के जवानों ने ली तस्वीर, नंदा देवी पार्क के लिए शुभ संकेत– 

जोशीमठः आईटीबीपी के हिम वीरों ने गश्त के दौरान चीन सीमा क्षेत्र में हिम तेंदुए के जोड़े की फोटो अपने कैमरे में कैद की। इस वर्ष दूसरी बार हिम तेंदुए नजर आए हैं। इससे पहले नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से लगाए गए ट्रेप कैमरे में भी हिम तेंदुए का जोड़ा कैद हुआ था।

हिम तेंदुआ दुर्लभ प्रजाति में शामिल है। ऐसे में हिम तेंदओं का जोड़े में दिखना शुभ संकेत है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने दुर्लभ वन्य जीवों की रैकी के लिए जगह-जगह ट्रेप कैमरे भी लगाए हैं। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि तस्वीर तीन दिन पहले ली गई है।

आईटीबीपी के जवानों ने यह तस्वीर ली है। बताया कि जनवरी माह में भी हिम तेंदुओं के जोड़े को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कैमरों में कैद किया गया था। यह एक दुलर्भ प्रजाति का वन्य जीव है। इनका क्षेत्र में दिखाई देना पार्क प्रशासन के लिए शुभ संकेत हैं। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के फूलों की घाटी, काकभुषंडी, सुमना, मलारी क्षेत्र में हिम तेंदुए की साइट है। उच्च हिमालय क्षेत्रों में अत्यधिक बर्फबारी होने के कारण ये दिखने लगते हैं। 

Latest News

समस्त शिक्षक साथियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए।

आइए, इस गौरवपूर्ण दिवस पर हम देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों...

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...

चमोली: टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव, गले तक पहुंच रहा पानी : आपदा सचिव–

पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...
error: Content is protected !!