अधूरी रही सरकार की घोषणा, एनएचएम कर्मियों में गुस्सा–

by | Nov 10, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

एक वर्ष बाद भी कोरोना वारियर्स को नहीं मिली 10000 रुपये की प्रोत्साहन राशि, प्रतियां फूंकी– 

गोपेश्वरः कोरोना वॉरियर्स एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मियों को सरकार की घोषणा के एक वर्ष बाद भी दस हजार की राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। जिससे कर्मचारियों में गुस्सा है। बृहस्पतिवार को जिले से लेकर ब्लॉक स्तर के अपने कार्यस्थलों पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर प्रोत्साहन राशि की घोषणा की प्रतियां आग के हवाले की। आक्रोशित कर्मियों ने कहा कि गत वर्ष राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने कोरोना वॉरियर्स को प्रोत्साहन के तौर पर 10000 रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक इस राशि का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारी अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

एनएचएम संगठन के जिलाध्यक्ष राहुल बिष्ट ने कहा कि एक वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रोत्साहन राशि खातों में नहीं पहुंची है। कहा कि जब तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिल जाती विरोध प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, हीरा सिंह मेहरा, अजय पुंडीर, ललित किमोठी, राजवीर कुंवर, प्रवीण बिष्ट, विपिन मालगुड़ी, देवेंद्र रावत, आशीष सती, अर्जुन नेगी, संदीप कंडारी, अनूप थपलियाल, अजय कुंवर, चंद्रकला ममगाईं, हेमलता भट्ट, लक्ष्मी बोरा, रेखा नेगी, आस्था तिवारी, सोनम, मनोरमा आदि मौजूद रहे।

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!