शाबासः चमोली की मानसी ने वॉकरेस में बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान–

by | Nov 13, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

गुवाहाटी में चल रही राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 किमी वॉकरेस में पाया स्वर्ण–

गोपेश्वर। चमोली जनपद की मानसी नेगी ने एक बार फिर जनपद और उत्तराखंड राज्य का नाम ऊंचा किया है। मानसी ने रविवार को गुवाहाटी में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 के 10 किलोमीटर वॉकरेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह जूनियर ‌महिला वर्ग (अंडर 20 वर्ष) की वॉकरेस में राष्ट्रीय कीर्तिमान है। मानसी ने 10000 मीटर वॉकरेस 47 मिनट ‌30 सेकेंड में पूरी की, जबकि इससे पहले कीर्तिमान 47 मिनट 59 सेकेंड का था। मानषी की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में उत्साह है। 

मानसी को राष्ट्रीय फलक तक पहुंचाने वाले उप क्रीड़ा अधिकारी देहरादून व मानसी के कोच अनूप बिष्ट ने बताया कि मानसी ने 10 किलोमीटर की वॉकरेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस चैंपियनशिप में मानसी दो स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है। यह चमोली जनपद और उत्तराखंड राज्य के लिए गर्व की बात है।  

चमोली खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह चौधरी ने बताया कि मानसी का खेलों के प्रति गहरा लगाव है। गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम से ही मानसी ने खेलों में कदम रखा था, और आज वह राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। मानसी की इस उपलब्धि पर सभी को गर्व महसूस हो रहा है।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!