विष्णुगाड परियोजना में यूनियन को लेकर वर्कर और एचसीसी आमने-सामने– 

by | Nov 15, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

चार घंटे तक चली वार्ता के बाद भी काम पर नहीं लौटे एचसीसी वर्कर — 

पीपलकोटीः  विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही एचसीसी कंपनी प्रबंधन ने जब वर्करों की यूनियन को गलत करार दिया तो वर्करों में आक्रोश है। मंगलवार को कंपनी प्रबंधन परिसर में चार घंटे तक प्रशासन की मध्यस्थता में हुई वर्करों और कंपनी प्रबंधन के बीच बैठक बेनतीजा रही।  

बीते वर्ष अक्तूबर माह के वेतन का भुगतान करने, बोनस और मेडिकल सुविधा दिए जाने की मांग को लेकर 12 नवंबर से एचसीसी के करीब 600 वर्कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। तब से परियोजना के डैम और पावर हाउस साइड काम ठप पड़ा हुआ है।

मंगलवार को चमोली तहसील के तहसीलदार धीरज राणा, पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह और थानाध्यक्ष कुलदीप रावत की मध्यस्थता में एचसीसी के अधिकारियों और वर्करों के बीच बैठक हुई।

एचसीसी के परियोजना प्रबंधक साजित कुमार ने बताया कि जो वर्कर हड़ताल पर हैं, उनकी यूनियन पंजीकृत नहीं है। जिस पर वर्कर भड़क गए। हड़ताल कर रहे वर्कर यूनियन के अध्यक्ष शेखर चंद्र और सह सचिव विवेकानंद हटवाल ने कहा कि उनकी यूनियन पूरी तरह से पंजीकृत है।

न्यायालय की ओर से भी उनकी यूनियन को सही ठहराया गया है। बावजूद इसके कंपनी की ओर से उनकी यूनियन को गलत ठहराकर स्थानीय लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है। कहा गया कि जब तक यूनियन का विवाद समाप्त नहीं हो जाता, तब तक काम पर नहीं लौटेंगे।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!