रचनात्मकः नौटी गांव पहुंचे जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, विकास योजनाएं देखी– 

by | Nov 17, 2022 | खेतीबाड़ी, चमोली, राजकाज | 0 comments

महिला समूहों और काश्तकारों के लिए सुझाव, चाय बागान भी देखा– 

कर्णप्रयागः  जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरुवार को विकासखंड कर्णप्रयाग के नौटी गांव का क्षेत्र का पैदल भ्रमण करते हुए विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। 
नौटी में उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड द्वारा संचालित चाय बगान का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने किसानों को इससे मिल रहे लाभ की जानकारी ली। नौटी क्षेत्र में चाय उत्पादन की अधिक संभावनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक को इच्छुक काश्तकारों की बंजर भूमि को लीज पर लेने और मनरेगा से कन्वर्जेंस करते हुए चाय बागान विकसित करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। ताकि काश्तकारों को अच्छी आय अर्जित हो सके।
जिलाधिकारी ने नौटी में आजीविका पैकेज के अन्तर्गत काश्तकारों की आय दोगुनी करने के लिए मनरेगा के तहत निर्मित मत्स्य तालाब, गौशाला सुधारीकरण, न्यूट्री गार्डन, भूमि विकास, पाली हाउस, कीवी उत्पादन कार्यों और प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी किया। और संचालित कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए योजनाओं का और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन के लिए महिला समूहों व काश्तकारों के सुझाव भी लिए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र, परियोजना निदेशक आनंद सिह, जिला विकास अधिकारी सुमन राणा, सीएचओ तेजपाल सिंह, सहायक परियोजना निदेशक मत्स्य जगदंबा आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!