नंदानगर में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत–

by | Nov 17, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments


नवनियुक्त अध्यक्ष ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित, सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान–

नंदानगर। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी का नंदानगर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि मौजूदा समय में पूरे विश्व के अंदर भाजपा का परिवार सबसे बढ़ा है।

इसे आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बूथ से लेकर जिला स्तर तक पार्टी को मजबूती दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से 2023 के निकाय चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

पार्टी जिला उपाध्यक्ष तारा दत्त थपलियाल ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी नीतियों को आम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र नेगी, मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत, कर्नल (सेनि) हरेंद्र सिंह रावत, अव्वल सिंह नेगी, श्याम सिंह रावत, दिलवर सिंह, महिपाल रावत आदि मौजूद रहे। 

error: Content is protected !!