दुखदः  

by | Nov 21, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

चमोली में कार हादसाः अब पोखरी सड़क पर कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत– 

पोखरी-हापला-गोपेश्वर सड़क पर सोमवार को हुआ हादसा–

पोखरीः गोपेश्वर-हापला-पोखरी मोटर मार्ग पर देवखाल के पास सोमवार को एक कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना की सूचना पर तहसील और पुलिस प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर ‌निकाला। 

सोमवार सुबह अनिल सेमवाल, उम्र 24 साल निवासी ग्राम छेमी देवखाल अपनी कार से त्रिशूला से देवखाल जा रहे थे। कार को संजय खंडूड़ी, उम्र 23 वर्ष, निवासी गणाई जोशीमठ चला रहा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे त्रिशूला और देवखाल के बीच गोगनापानी धारकोट में उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

कार करीब 400 मीटर नीचे खाई में गिर गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। त्रिशूला के प्रधान विनोद नेगी और भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बीरेंद्रपाल भंडारी ने दुर्घटना की सूचना प्रशासन को दी। अनिल सेमवाल त्रिशुला में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में संविदा पर कार्यरत था और संजय खंडूरी बेरोजगार था।

तहसीलदार हरीशचंद्र पांडे और एसआई शिवदत्त जमलोकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद खाई से दोनों युवकों को बाहर निकाला। लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। 

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!