चमोलीः पूजा ने पहले प्रयास में ही पास की नेट परीक्षा–

by | Nov 22, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

पूजा करना चाहती थी पढ़ाई, लेकिन घरवालों का था उसकी शादी कराने का दबाव, हुई लक्ष्य में कामयाब– 

जोशीमठः सीमांत क्षेत्र में स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ की छात्रा पूजा ने पहले ही प्रयास में नेट परीक्षा पास कर ली। गरीब परिवार में जन्मी पूजा यदि इस परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होती तो अन्य बहिनों की तरह ही उसकी भी शादी करा ली जाती है और फिर उसकी पढ़ाई आधी-अधूरी ही छूट जाती। अब पूजा के उत्तीर्ण होने पर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। 

जोशीमठ के मोल्टा गांव के पार सिंह की पुत्री पूजा पंवार को मंगलवार को जोशीमठ महाविद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया।  महाविद्यालय के प्राचार्य डा. बीएन खाली ने कहा कि पूजा की उपलब्धि बड़ी है। वह उन छात्राओं के लिए भी प्रेरणा है जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चों को खासकर लड़कियों को उनका करियर बनाने में सहयोग करें। एमए राजनीति विज्ञान की छात्रा पूजा पंवार ने यूजीसी की नेट परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर ली। पूजा ने बताया कि इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए उसे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कहा कि पहाड़ में लड़कियों की शादी जल्दी करा दी जाती है। उस पर भी घरवालों की ओर से शादी का दबाव था। उसकी दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है।

लेकिन अपनी पढ़ाई को जारी रखने के लिए वह माता-पिता को शादी के लिए कुछ समय देने के लिए मनाने में सफल रही। पूजा ने बताया कि यदि इस बार वह नेट में सफल नहीं होती तो संभव था कि पढ़ाई को बीच में ही छोड़कर उसकी भी शादी करा दी जाती। 

Latest News

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
error: Content is protected !!