खेलः क्रास कंट्री में दिगंबर और बबीता ने मारी बाजी– 

by | Nov 24, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और खेल विभाग की ओर से सांप्रदायिक सदभावना अभियान के तहत किया गया आयोजन– 

गोपेश्वरः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और खेल विभाग की ओर से सांप्रदायिक सद्भावना अभियान सप्ताह के तहत क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। अंडर 17 आयु वर्ग की दौड़ में 202 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज (सीनियर डिविजन) सिमरनजीत कौर और न्यायिक मजिस्ट्रेट उपाधि सिंघन ने किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 81 खिलाड़ियों ने प्रतिभग किया। जिसमें पीस पब्लिक स्कूल के दिगंबर कुंवर प्रथम, जीआईसी बैरांगना के राहुल राणा द्वितीय और रोहित राणा तृतीय रहे। बालिका वर्ग में 121 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें जीआईसी हरगढ़ की बबीता प्रथम, जीआईसी बैरांगना की ईशा बर्त्वाल ने द्वितीय और जीआईसी डुंग्री मैकोट की टैमी ने तृतीय स्थान हासिल किया। जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेंद्र दत्त और मुख्य न्यायिक मुजिस्ट्रेट सचिन कुमार ने अव्वल खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। बार एसोसिएशन की ओर से पांच-पांच सौ रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया गया।

इस मौके पर बार संघ के अध्यक्ष भरत सिंह रावत, सचिव संदीप रावत, मुख्य शिक्षाधिकारी कुलदीप गैरोला, प्रभारी जिला क्रीड़ाअधिकारी जयवीर सिंह रावत, खेल विभाग के सीएओ विक्रम सिंह चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!