देहरादून। टोक्यो ओलंपिक की हॉकी स्टार वंदना कटारिया बुधवार को ग्राफिक ऐरा विवि पहुंची। यहां पहले से मौजूद सैकड़ों लोगों ने वंदना का फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। विश्वविद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने वंदना का जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए वंदना ने कहा कि देशवासियों के प्यार से वह गदगद है। लोगों के प्यार प्रेम को देख देश के लिए खेलने का उत्साह दोगुना हो गया है। खेलने में प्रोत्साहन मिला। वंदना ने कहा कि उसने देश के लिए हॉकी खेलने के लिए रात-दिन संघर्ष किया। इसी का नतीजा है कि आज अंतरराष्ट्रीय फलक पर भारत का भाल चमक रहा है। वंदना के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। उसकी मां के अलावा भाई सौरभ, तीन बहिनें और अन्य रिश्तेदार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इधर, हॉकी स्टार वंदना और गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा के सम्मान में हरिद्वार के चंडीदेवी मंदिर स्थित रोपवे संचालक कंपनी ने वंदना और नीरज नाम वालों को रोपवे में निशुल्क सफर कराने का निर्णय लिया है। नजीबाबाद हाईवे पर ऊपर नील पर्वत पर सिद्घपीठ मां चंडी देवी का मंदिर है। मंदिर तक करीब छह किलोमीटर पर्वत का सफर करने के लिए उषा ब्रेको लिमिटेड कंपनी रोपवे का संचालन करती है। कंपनी प्रबंधन ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में नीरज चोपड़ा की ओर से गोल्ड मेडल जीतने और हॉकी स्टार रोशनाबाद की बेटी वंदना कटारिया के सम्मान में अनूठी पहल की है। कंपनी ने नीरज और वंदना नाम के लोगों के लिए रोपवे में मुफ्त यात्रा का एलान किया है। यह योजना 11 से 22 अगस्त तक जारी रहेगी।
उत्तराखंड पहुंची हॉकी स्टार वंदना कटारिया, वंदना के जज्बे को सलाम, पढ़ें ग्राफिक ऐरा विवि में क्या बोलीं वंदना–
by laxmi Purohit | Aug 11, 2021 | खेल, देहरादून | 0 comments

Latest News
84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...
उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...
बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...
छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...
चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...
विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...
टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...
रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
