उत्तराखंड पहुंची हॉकी स्टार वंदना कटारिया, वंदना के जज्बे को सलाम, पढ़ें ग्राफिक ऐरा वि‌वि में क्या बोलीं वंदना–

by | Aug 11, 2021 | खेल, देहरादून | 0 comments

देहरादून। टोक्यो ओलंपिक की हॉकी स्टार वंदना कटारिया बुधवार को ग्राफिक ऐरा विवि पहुंची। यहां पहले से मौजूद सैकड़ों लोगों ने वंदना का फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। वि‌श्वविद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने वंदना का जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए वंदना ने कहा‌ कि देशवासियों के प्यार से वह गदगद है। लोगों के प्यार प्रेम को देख देश के लिए खेलने का उत्साह दोगुना हो गया है। खेलने में प्रोत्सा‌हन मिला। वंदना ने कहा कि उसने देश के लिए हॉकी खेलने के लिए रात-दिन संघर्ष किया। इसी का नतीजा है कि आज अंतरराष्ट्रीय फलक पर भारत का भाल चमक रहा है। वंदना के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। उसकी मां के अलावा भाई सौरभ, तीन बहिनें और अन्य रिश्तेदार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इधर, हॉकी स्टार वंदना और गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा के सम्मान में हरिद्वार के चंडीदेवी मंदिर स्थित रोपवे संचालक कंपनी ने वंदना और नीरज नाम वालों को रोपवे में निशुल्क सफर कराने का निर्णय लिया है। नजीबाबाद हाईवे पर ऊपर नील पर्वत पर सिद्घपीठ मां चंडी देवी का मंदिर है। मंदिर तक करीब छह किलोमीटर पर्वत का सफर करने के लिए उषा ब्रेको लिमिटेड कंपनी रोपवे का संचालन करती है। कंपनी प्रबंधन ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में नीरज चोपड़ा की ओर से गोल्ड मेडल जीतने और हॉकी स्टार रोशनाबाद की बेटी वंदना कटारिया के सम्मान में अनूठी पहल की है। कंपनी ने नीरज और वंदना नाम के लोगों के लिए  रोपवे में मुफ्त यात्रा का एलान किया है। यह योजना 11 से 22 अगस्त तक जारी रहेगी। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!