चमोलीः इंजीनियरिंग कॉलेज कोठियालसैंण में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू–

by | Dec 1, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

पहले दिन वॉलीबॉल और कर्मचारी व शिक्षकों के बीच हुआ क्रिकेट मैच– 

गोपेश्वरः राजकीय प्रोद्योगिक संस्थान गोपेश्वर में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गई हैं। अपर जिलाधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने विधिवत रुप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिता के तहत बृहस्पतिवार को पहला वॉलीबॉल मैच अग्नि और पृथ्वी सदन के बीच हुआ। जिसमें पृथ्वी सदन विजेता रहा। वहीं संस्थान के कर्मचारियों और शिक्षकों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें शिक्षकों की टीम ने 12 ओवर में 79 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में कर्मचारियों की टीम पहले ही आउट हो गई और मैच शिक्षकों की टीम ने जीत लिया।

संस्थान के निदेशक डा. संजीव नैथानी ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाली इस खेल प्रतियोगिता के तहत वॉलीबॉल, क्रिकेट, टेबल टेनिस, शतरंज, बैडमिंटन आदि खेल प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमें संस्थान के 150 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। जिनको चार सदनों (अग्नि, नीर, वायु, पृथ्वी) में बांटा गया है। इस दौरान विद्युत विभाग के विभागध्यक्ष डा. अभिषेक चौहान, संस्थान के खेल अधिकारी जगनंदन नेगी के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!