गोपेश्वर में जैसे लोग मेला शुरू होने का इंतजार ही कर रहे थे, मेला शुरू–

by | Dec 2, 2022 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

चर्खी, मौत का कुंआ, ड्रेगन का मजा लेने पहुंचने लगे लोग, गुनगुनी धूप में मेले की धूम– 

गोपेश्वरः  नगर के पुलिस मैदान में मानों लोग मेला शुरू होने का इंतजार ही कर रहे थे। शुक्रवार मेला जैसे ही शुरू हुआ, दुकानें सजने लगी तो लोगों की भीड़ भी पहुंचने लगी। देखते ही देखते मेला स्थल खचाखच भर गया।

कोई ड्रेगन में तो कोई चर्खी में, कोई मौत का कुंआ देखने के लिए उमड़ पड़े। ऐसा लग रहा है, मानों लोग मेला शुरू होने का इंतजार ही कर रहे थे। गुनगुनी धूप में लोग मेले का आनंद ले रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान और सभासदों ने रिब्बन काटकर मेले का शुभारंभ किया।

मेले में कई प्रकार के गर्म कपड़े से लेकर सब्जी, मोमो, गोलगप्पे, चाउमीन, आइसक्रीम आदि चीजें भी उपलब्ध कराई गई हैं। नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने लोगों से मेले का लाभ लेने का आह्वान किया है। मेला संचालक संदीप कुमार ने बताया कि प्रशासन की अनुमति पर ट्रेड फेयर का संचालन किया जा रहा है।

मेला दस दिनों तक आयोजित होगा। मेले के पहले दिन ही पुलिस मैदान में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर सभासद उपेंद्र भंडारी, ऊषा फरस्वाण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, उपभोक्ता फोरम की सदस्य चंद्रकला खंडूड़ी, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित आदि मौजूद थे। 

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!