पुरानी पेंशन बहाली के लिए हुंकार रैली से चेतेगी सरकार– 

by | Dec 4, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments


रैली में हजारों कर्मचारी होंगे शामिली, पढें आज क्या क्या बनीं रणनीति–

नंदानगरः पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की विकासखंड सभागार में बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्णप्रयाग में प्रस्तावित हुंकार रैली में नंदानगर ब्लॉक से 1000 कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे।

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ओर से 18 दिसंबर को कर्णप्रयाग में पेंशन हुंकार रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली की तैयारियों को लेकर रविवार को नंदानगर में मोर्चा की बैठक हुई।

इस दौरान जिला कार्यकारिणी महामंत्री सतीश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गौड़, महामंत्री राजकिशोर कनियाल, सीमा पुंडीर, डा. नवनीत फोनिया, विनिता रावत, रश्मि रावत आदि मौजूद रहे, जोशीमठ में भी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्णप्रयाग में आयोजित रैली को लेकर कर्मचारियों ने बैठक कर रणनीति तैयार की है।

जोशीमठ में आयोजित बैठक में तय किया गया कि रैली में शत प्रतिशत कर्मचारी हिस्सा लेंगे। विकासखंड सभागार में आयोजित बैठक में मोर्चा के आईटीएल के प्रांतीय प्रभारी अवधेश सेमवाल ने कहा कि पुरानी पेंशन को लेकर केंद्र सरकार के लिए यह निर्णायक समय है। रैली का मकसद सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करना है।

जोशीमठ विकासखंड के अध्यक्ष मदनमोहन जोशी ने कहा कि जोशीमठ विकासखंड से रैली में शतप्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति रहेगी। अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति चमोली के अध्यक्ष मोहन जोशी ने कहा कि पुरानी पेंशन की लंबे समय से मांग चल रही है। लेकिन इसपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान सोमेश भंडारी, जगदीश प्रसाद सिलोड़ी, आशीष मिश्रा, सुधीर सिंह, उमेश नौटियाल, किशोरी मंशवाल, वेनी प्रसाद, अनिल रावत आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!