परीक्षा की तैयारीः जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने ली अधिकारियां की बैठक– 

by | Dec 8, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

गैरहाजिर रहने पर इस अधिकारी का किया जवाब तलब, 18 को आयोजित होगी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा– 

गोपेश्वरः जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने 18 दिसंबर को राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं की तैयारी बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल भी मौजूद रहे। बैठक में परिवहन अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि आयोग द्वारा पुलिस आरक्षी, आईआरबी, अग्निशामक आदि परीक्षाएं कराई जाएंगी। निर्देश दिए गए कि जिले में चिन्हित परीक्षा केंद्रों पर फर्नीचर, बिजली, पानी, शौचालय सहित सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाए।

परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी के लिए सीसीटीवी कैमरों की उचित व्यवस्था रखें। घड़ी, स्मार्ट वाच, मोबाइल फोन एवं गैजेट्स परीक्षा केंद्रों पर पूर्ण प्रतिबंधित रहेंगे। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों के मोबाइल फोन रखने के लिए अलग से व्यवस्था की जाए।

एसडीएम एवं पुलिस उपाधीक्षक अपने क्षेत्रांतर्गत परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का स्वयं निरीक्षण करें। कही पर कुछ आवश्यकता है तो संज्ञान में लाया जाए। कोचिंग सेंटरों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए। उन्होंने परीक्षा संपन्न कराने के लिए नियुक्त सभी अधिकारियों को संवदेनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र, संयुक्त मजिस्ट्रेट डा.दीपक सैनी, सीईओ कुलदीप गैरोला सभी तहसीलों से एसडीएम तथा सभी नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

Latest News

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...
error: Content is protected !!