जागरुकताः धार्मिक और पर्यटन स्थलों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता पर दिया जोर–

by | Dec 8, 2022 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

क्षेत्रपाल में आयोजित जागरुकता गोष्ठी में पत्रकारों ने ली स्वच्छता की शपथ– 

चमोलीः पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के अधीन स्वायत्तशासी निकाय भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान के तत्वावधान में क्षेत्रपाल में जागरुकता गोष्ठी आयोजित हुई। इस गोष्ठी में भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान से जुड़े लोगों ने मंच से पत्रकारों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

आयोजक पवन गुप्ता ने कहा कि चमोली जनपद में सालभर पर्यटक और श्रद्घालु पहुंचते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता को यथावत बनाए रखने के लिए हमें आगे आने की जरुरत है। हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लेना होगा।

सीपी भट्ट पर्यावरण संस्थान के विनय सेमवाल ने कहा कि आज तीर्थाटन पर्यटन में तब्दील होता जा रहा है, जिससे तीर्थ धामों में स्वच्छता के साथ ही धार्मिक मान्यताओं के प्रति संवेदनशीलता को दरकिनार किया जा रहा है।

जिसका खामियाजा आम जनमानस को भुगतना पड़ रहा है। वरिष्ठ पत्रकार क्रांति भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड देवों की तपोभूमि है। यहीं से नदियों का उद्गम होता है, यहां बुग्याल और प्राकृतिक सपदा का अपार भंडार है, लेकिन मानवीय हस्तक्षेप इनके लिए नुकसान दायक हो रहा है। जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरुक होना चाहिए।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र रावत, पुष्कर चौधरी, विनोद रावत, शेखर रावत, संदीप, पुष्कर सिंह, सोनिया मिश्रा, राम सिंह, विनय, सुरेंद्र रावत मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं–

बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा दी अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ–

एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...

चमोली: नीती और माणा घाटी के गांवों में लगेंगे विशेष ​शिविर–

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...

टीएचडीसीआईएल की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का हुआ शुभारंभ–

स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य-- पीपलकोटी/चमोली, 18...

चमोली: पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अ​भियुक्तों को 24 घंटे के भीतर पकड़ा–

शातिरपंतीधरी की धरी रह गई, घटनास्थल के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए अ​भियुक्तों तक पहुंची पुलिस...

चमोली: श्री गोपीनाथ और रुद्रनाथ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर किया पुस्तक का लेखन–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. ​शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!