जोशीमठ के ज्योति इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न– 

by | Dec 9, 2022 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध– 

जोशीमठः शुक्रवार को नगर के ज्योति विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। गीत और नृत्यों की प्रस्तुति ने वहां उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वार्षिकोत्सव का आगाज स्वागत गान से हुआ। उसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊनी, राजस्थानी, गुजराती गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। हर एक प्रस्तुति पर विद्यालय का हॉल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंजता रहा।

वहीं कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक एजो जाय फादर ने कहा कि विद्यालय में इंटर कॉलेज की सुविधा होने से छात्र-छात्राओं को सहूलियत हुई है। जब विद्यालय हाईस्कूल तक था तो छात्र-छात्राओं को दिक्कतें होती थी।

उन्होंने विद्यालय की सालभर होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि पढ़ाई के साथ ही विद्यालय खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हर समय आगे रहा है। इस दौरान प्रधानाचार्य सिस्टर सौम्या, गोवर्धन बरमोला, कुसुम उनियाल, दमयंती, साक्षी सती के साथ ही कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं–

बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा दी अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ–

एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...
error: Content is protected !!