चमोली पुलिस ने अन्तर्राजीय गैंग के दो शातिर साइबर ठगों को बिहार से किया गिरफ्तार– 

by | Dec 10, 2022 | चमोली, ठगी | 0 comments

एप्लीमैक्स एप डाउनलोड करवाकर लाखों की ठगी करने वाले साइबर ठग पुलिस की गिरफ्त में–

गोपेश्वरः वर्तमान समय में साइबर ठग नये-नये तरीके अपनाकर आम-जनमानस को साइबर ठगी का शिकार बना रहे हैं, जिसमें से एक तरीका एप्लीमैक्स एप डाउनलोड करवा कर ठगी की जा रही है। गूगल पर किसी कस्टमर केयर का नम्बर सर्च कर जब आपको कॉल करके अपनी कोई परेशानी बताते हैं तो फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी एप्लीमैक्स एप डाउनलोड करने को कहते हैं उसके बाद एक पासवर्ड आता है जिसे जानने के बाद मोबाइल स्क्रीन शेयर हो जाती है।

ठगी करने वाला सामने वाले व्यक्ति को होल्ड पर रहने के बात करता है और उसके बाद एसएमएस बॉक्स में जाता है और जो ओटीपी नंबर आता है उसे देख लेता है। जब तक व्यक्ति होल्ड पर रहता है इस दौरान उसके खाते से हजारों रुपए की राशि ट्रांसफर हो जाती है। कांडई गांव के हरेंद्र सिंह रावत पुत्र गुमान सिंह रावत, हाल-निवासी बसंत बिहार गोपेश्वर ने 8 अक्टूबर को थाना गोपेश्वर में तहरीर दी कि मैंने अपने बच्चे की फीस जमा करने के लिए एसबीआई एटीएम गोपेश्वर से 9000 रू निकलने के लिए अपना एटीएम प्रयोग किया तो मेरे फोन में पैसे निकलने का मैसेज आया, लेकिन एटीएम से पैसे नहीं निकले, तब मैंने कस्टमर केयर का नम्बर गूगल पर सर्च किया तो मोबाइल नंबर 8670402024 पर मेरी फर्जी जोनल बैंक मैनेजर नोएडा से बात हुई।

उसके द्वारा मुझे एप्लीमैक्स एप डाउनलोड करने हेतु बताया गया। मेरे द्वारा एप्लीमैक्स एप डाउनलोड करने के कुछ समय बाद ही मेरे खाते से आठ लाख पचास हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने शीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। टैक्निकल टीम द्वारा दी गई सूचना के आधार धोखाधड़ी में प्रयुक्त एक खाता संख्या पश्चिम बंगाल हुगली, दूसरा खाता ACC बैंक केरल कोच्चि और दो अन्य खाते शेखपुरा बिहार के पाए गए। जबकि कस्टमर केयर के मोबाइल नंबर की लोकेशन देवघर झारखण्ड में पाया गया।

जिसके बाद चमोली पुलिस टीम बिहार पहुंची और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभी तक एक लाख उनहत्तर हजार तीन सौ तिरेसठ रुपये का ही पता चल पाया है, जबकि शेष धनराशि के लिए  पूछताछ के दौरान धोखाधड़ी के सम्बन्ध में स्पष्ट जानकारी न देने पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर जनपद चमोली लाया गया। 

Latest News

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
error: Content is protected !!