चमोलीः ऋषिकेश ने जीता अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल का खिताब–

by | Dec 12, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments


श्रीदेव सुमन विवि की दो दिवसीय पुरुष-महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन–

गोपेश्वरः तीन दिनों तक गोपेश्वर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में श्रीदेव सुमन विवि की अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता के कई रोमांचकारी मैच हुए। सोमवार को प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग का खिताब श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश ने जीत लिया। ऋषिकेश की टीम ने फाइनल में महाविद्यालय डोईवाला की टीम को हराया।

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पीजी कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में सोमवार को पहला सेमीफाइनल पीजी कॉलेज डोईवाला और पीजी कॉलेज डाकपत्थर की टीमों के बीच हुआ।

डाईवाला की टीम ने 25-16 व 25-08 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में विवि परिसर ऋषिकेश और पीजी कॉलेज कोटद्वार के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें ऋषिकेश ने 25-15, 16-25 व 25-10 से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबले में ऋषिकेश की टीम ने डोईवाला 30-28 और 25-22 से सीधे सेटों में हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध महाविद्यालयों कर्णप्रयाग, अगस्त्यमुनि, कोटद्वार, ऋषिकेश, डोईवाला, डाकपत्थर, उत्तरकाशी, आरएमपीपीजी नारसन हरिद्वार, मालदेवता रायपुर, गैरसैंण और पीजी कॉलेज गोपेश्वर की टीमों ने प्रतिभाग किया।

समापन पर मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक चमोली नताशा सिंह ने पुरुष और महिला वर्ग की विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पीजी कॉलेज गोपेश्वर के प्राचार्य प्रो. मनोज उनियाल, श्रीदेव सुमन विवि के क्रीड़ा सचिव पुष्कर गौड़, पीजी कॉलेज गोपेश्वर के क्रीड़ा सचिव डा. ललित एम तिवारी, प्रो. मनीष डंगवाल, जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर रावत, अशोक रावत, हेम पुजारी, गोपाल रावत, कमल चौहान आदि मौजूद रहे। 

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!