घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर सगे भाइयों से की शराबियों ने मारपीट–  

by | Dec 13, 2022 | ऋषिकेश, मारपीट | 0 comments

लाठी डंडों और धारदार हथियार से किया दोनों पर हमला, गंभीर घायल– 

ऋषिकेशः योग नगरी ऋषिकेश के शास्त्री नगर में घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर नशे में धुत युवकों ने दो सगे भाइयों पर लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोग दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में लेकर आए, जहां गंभीर रूप से घायल एक युवक को चिकित्सकों ने एम्स रेफर कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार रात की है।

शास्त्री नगर में चार पांच युवक स्थानीय रतन सिंह नेगी के घर के बाहर कार में बैठकर शराब पी रहे थे। युवकों का शोर शराबा सुनकर रतन सिंह नेगी का बेटा प्रदीप नेगी घर से बाहर आया। प्रदीप ने युवकों को उनके घर के बाहर शराब पीने से मना किया।

यह बात शराब के नशे में धुत युवकों को इतनी नागवार गुजरी की उन्होंने प्रदीप के साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस बीच प्रदीप के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन कर उनका भाई संदीप नेगी भी बाहर आ गया। युवकों ने अपने कुछ साथियों को भी फोन कर मौके पर बुला लिया। आरोप है कि सभी ने लाठी, डंडों और धारदार हथियारों से प्रदीप नेगी और संदीप नेगी के साथ मारपीट की।

स्थानीय लोग दोनों युवकों को किसी तरह बचाकर उपचार के लिए एसपीएस राजकीय अस्पताल लेकर आए। संदीप नेगी की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उनको एम्स रेफर कर दिया।

Latest News

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
error: Content is protected !!