आस्थाः देवलधार की मां ज्वाला ने गोपीनाथ भगवान को दिया लक्ष होम महायज्ञ में श‌ामिल होने का न्योता–

by | Dec 21, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

 

गोपीनाथ मंदिर में पहुंची मां ज्वाला की डोली, ध्याणियों ने भेंट की श्रृंगार सामग्री

गोपेश्वरः दिवारा यात्रा के दौरान बुधवार को देवलधार की आराध्य देवी मां ज्वाला देवी गोपीनाथ मंदिर पहुंची। मां ज्वाला ने भगवान गोपीनाथ को उनके मंदिर में आयोजित होने वाले लक्ष होम महायज्ञ में शामिल होने का न्योता दिया। 

लक्ष होम महायज्ञ शुरु होने से पहले मां ज्वाला की डोली अपने गृह क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछ रही है। बुधवार को डोली गंगोलगांव से विदा होकर गोपीनाथ मंदिर में पहुंची। यहां गोपेश्वर गांव की ध्याणियों (विवाहित बेटियां) ने मां ज्वाला की डोली को श्रृंगार सामग्री भेंट कर अपने परिवार की कुशलता के लिए पूजा-अर्चना की। पुजारी दीनबंधु डिमरी ने माता की विशेष पूजाएं और श्रृंगार पूजा संपन्न की।

मंदिर समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष हीमानंद सती, पुजारी प्रशांत डिमरी, योगेंद्र नेगी, विशाल रावत और प्रवीण डिमरी ने बताया कि 14 जनवरी को माता की डोली प्रयाग स्थान करने जाएगी, इसके बाद विभिन्न गांवों से होते हुए 25 जनवरी को डोली अपने मंदिर में पहुंचेगी और लक्ष होम महायज्ञ शुरू होगा। 

Latest News

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...
error: Content is protected !!