गोपेश्वर महाविद्यालय में बवाल, पुलिस फोर्स तैनात– 

by | Dec 21, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

एबीवीपी के प्रत्याशी का नामांकन रद्द करने की मांग पर छत पर चढ़ा एनएसयूआई का प्रत्याशी, पुलिस ने उतारा– 

गोपेश्वरः छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी गौरव सिंह के नामांकर को चुनौति देकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर के परिसर में बुधवार को खूब बवाल काटा, एबीवीपी के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नामांकन रद्द करने की मांग पर एनएसयूआई का उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी नीरज सिंह महाविद्यालय की छत पर चढ़ गया, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

एनएसयूआई के पदाधिकारियों का कहना है कि एबीवीपी के प्रत्याशी गौरव सिंह का दाखिला गोपेश्वर के अलावा घाट महाविद्यालय में भी है, बावजूद इसके चुनाव समिति ने उसके नामांकन को वैध घोषित कर दिया है। महाविद्यालय में हंगामे की सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया।

पुलिस थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला ने आश्वासन दिया कि चुनाव प्रभारी ने मामले में जांच की बात कही है, जिसके बाद प्रत्याशी को छत से उतरवा लिया गया। मामले में शीघ्र जांच की मांग के लिए आक्रोशित छात्र प्राचार्य कक्ष के बाहर भी गए और यहां प्रदर्शन किया।

कुछ देर यहां रहने के बाद वे पुलिस उपाधीक्षक से मिलने भी पहुंचे। चुनाव प्रभारी डा. एसएस रावत ने थाना गोपेश्वर में तहरीर देकर बाहरी छात्रों के प्रवेश को निषेध करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाहरी छात्रों द्वारा राजकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न की जा रही है, लिहाजा ऐसे छात्र नेताओं के कॉलेज परिसर में प्रवेश को निषेध किया जाए। 

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!