जोशीमठः कई घरों में टूटे मिले ताले, सामान चोरी– 

by | Dec 23, 2022 | चमोली, चोरी | 0 comments

फागती गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग, शीतकालीन प्रवास के चलते नीती घाटी के गांव हैं खाली–

जोशीमठः नीती घाटी के ग्रामीण शीतकालीन प्रवास स्थलों पर चले गए हैं, इसी का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों ने घाटी के फागती गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया है, अज्ञात चोरों ने गांव में कई घरों के ताले तोड़कर चोरी की है। शुक्रवार को प्रभावित ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

नीती घाटी के लोग इन दिनों शीतकालीन प्रवास पर आ चुके हैं। जिससे घाटी के गांव में इन दिनों सन्नाटा पसरा हुआ है। जिसके चलते क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में कागा गांव के कई घरों में चोरी की वारदात हुई थी,

अब फागती गांव के कई घरों के ताले तोड़कर बर्तन, बिस्तर, खाद्य सामग्री आदि चोरी कर ली गई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।

पुष्कर सिंह, कल्याण सिंह, बचन सिंह, प्रताप सिंह, दरबान, विजेंद्र सिंह, पद्मा देवी, गंगोत्री देवी, सुशीला देवी, सीमा, जयंती, बीना देवी आदि ने कहा कि शीघ्र चोरी के मामलों में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। 

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!