गोपेश्वर महाविद्यालय में एनएसयूआई तो जोशीमठ में रहा एबीवीपी का दबदबा– 

by | Dec 24, 2022 | चमोली, चुनाव | 0 comments

 

अन्य महाविद्यालयों में भी घोषित हुए छात्र संघ चुनाव के परिणाम, ‌विजय जुलूस निकाला–  

गोपेश्वरः चमोली जनपद के सबसे बड़े महाविद्यालय गोपेश्वर में छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई का दबदबा रहा। एनएसयूआई से एबीवीपी को एकतरफा हराते हुए अध्यक्ष, सचिव व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद जीत लिए।

अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अंशुल भंडारी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर लक्ष्मण सिंह और सचिव पद पर नितिन सिंह ने जीत दर्ज की। जबकि उपाध्यक्ष एनएसयूआई के नीरज सिंह, सह सचिव पर एबीवीपी के पवन सिंह और कोषाध्यक्ष पर एबीवीपी की अंजली निर्विरोध चुनी गई।

पीजी कॉलेज जोशीमठ में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के सौरभ सती, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एबीवीपी के दिगंबर सिंह, सचिव पद पर एनएसयूआई के रोशन नेगी विजयी बने। कोषाध्यक्ष पद पर मधुमिता निर्विरोध निर्वाचित हुई। सह सचिव व उपाध्यक्ष पर नामांकन रद्द होने से दोनों पद रिक्त रह गए।

पीजी कॉलेज पोखरी में सभी पदों पर जय हो ग्रुप के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। यहां अध्यक्ष पद पर अंकित सिंह चौधरी, उपाध्यक्ष आदर्श कुमार, सचिव पर सौरभ सिंह, कोषाध्यक्ष पर दीक्षा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अमन राणा ने जीत दर्ज की।

सह सचिव पद पर अमन चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुए। महाविद्यालय नंदानगर घाट में अध्यक्ष पद पर शिवम विजयी रहे, जबकि उपाध्यक्ष पद पर प्रियंका सती, सचिव सूरज सिंह, सह सचिव अंकिता, कोषाध्यक्ष कृष्णा, विवि प्रतिनिधि हेमंत नेगी निर्विरोध निर्वाचित हुए। यहां सभी निर्दलीय प्रत्याशी हैं।

Latest News

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...
error: Content is protected !!