वार्षिकोत्सव समारोह में रही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

by | Dec 28, 2022 | रूद्रप्रयाग, शिक्षा, संस्कृति | 0 comments

रचनात्मक कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं का होता है मानसिक विकासः एसएन भट्ट– 

अगस्त्यमुनि। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्यूर बांगर का वार्षिकोत्सव समारोह संयुक्त रुप से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, हिमाचली, नेपाली, जौनसारी और पंजाबी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ स्यूर गांव के ग्राम प्रधान संजय राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं के द्वारा गीत नाटिका, पांडव नृत्य, नंदा देवी राजराज यात्रा की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य एसएन भट्ट ने विद्यालय की आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं के शैक्षिक, मानसिक एवं सांस्कृतिक विकास के साथ-साथ सहभागिता की भावना का विकास होता है।  उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहने के बावजूद बच्चे पढ़ाई के साथ ही रचनात्मक गतिविधियों में भी निरंतर भागेदारी रखते हैं, यह अच्छी बात है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सामान्य ज्ञान में भी रुचि बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र स‌िंह पंवार ने किया।

इस मौके पर शिक्षिका अनीता रावत, मीनाक्षी तड़ियाल, फूलदेई आर्य, हरेंद्र पंवार, भगत सिंह गुसांई, हरि लाल आगरी, पदमेंद्र बिष्ट, प्रदीप कुमार, महेंद्र सिंह के साथ ही कई अभिभावक व नव युवक मंगल दल के युवा मौजूद रहे।  

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!