खेलः पुलिस इलेवन ने तेफना इलेवन को जमकर धोया–

by | Dec 29, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

 

पंचम राज्य स्तरीय नंदन टकोला क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए दूसरे मैच में यूके एनसीसी इलेवन रहा विजेता

गोपेश्वरः नीती-माणा औद्योगिक सांस्कृतिक एवं खेल विकास समिति की ओर से आयोजित पंचम राज्य स्तरीय नंदन टकोला क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में पुलिस इलेवन ने तेफना इलेवन को 62 रनों से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया, जबकि दूसरे मैच में यूके एनसीसी इलेवन ने पिंडर इलेवन को सात विकेट से हराया।

पुलिस मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच पुलिस और तेफना की टीम के बीच हुआ। टॉस जीतकर पुलिस इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में पुलिस टीम के खिलाडियों ने छह विकेट खोकर 185 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेफना इलेवन की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई और खिलाड़ी एक-एक कर आउट हो गए। तेफना की टीम निर्धारित ओवरों में 123 रनों पर सिमट गई। पुलिस इलेवन की ओर से रोशन 8 छक्के और 8 चौके की मदद से 97 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे।

दूसरा मैच पिंडर इलेवन और यूके एनसीसी इलेवन के बीच खेला गया। पिंडर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 117 रन बनाए। जवाब में यूके एनसीसी इलेवन ने 10.3 ओवर में ही 123 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत लिया। एनसीसी की ओर से 37 रन बनाने वाले खिलाड़ी विकास को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Latest News

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...

रेस्क्यू: डैम साइड क्षेत्र में खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, शव बरामद–

नई टिहरी, 14 अप्रैल 2026: पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम...

गुप्तकाशी के जाख देवता मंदिर में आज धधकते अंगारों में नृत्य करेंगे जाख देवता–

इस अदभुत दृश्य को बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु, देवशाल गांव के विंदवासिनी मंदिर से देव...

चमोली: नंदप्रयाग में दो दिवसीय बैसाखी मेला संपन्न, महिलाएं हुई सम्मानित–

कलश साहि​त्यिक संस्था की ओर से आयोजित किया गया कवि सम्मेलन, भाषा के संरक्षण पर दिया जोर-- नंदप्रयाग।...
error: Content is protected !!