खेल का उत्सवः सिल्ला ब्राह्मण गांव में हर कोई हुआ क्रिकेट का मुरीद–

by | Jan 12, 2023 | खेल, रूद्रप्रयाग | 0 comments

गांव में उत्सव जैसा माहौल, घर के काम निपटाकर बहु बेटियां भी ले रही मैच का आनंद– 

अगस्त्यमुनिः सचमुच, इन दिनों गांव में उत्सव जैसा माहौल है, जहां देखो वहां लोगों में उत्साह ही उत्साह, यह दीवाली या होली नहीं, बल्कि क्रिकेट का उत्साह है, जी हां, श्री साणेश्वर महाराज की पवित्र भूमि सिल्ला ब्राह्मण गांव में इन दिनों क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है। यह टूर्नामेंट अब उत्सव में तब्दील हो गया है। हर कोई अपने घर के आवश्यक काम धंधे निपटाकर युवाओं के हुनर को परखने खेल आयोजन स्थल में पहुंच रहा है।

बहु-बेटियां भी अपने जरुरी काम निपटाकर क्रिकेट मैच का आनंद ले रही हैं। जबकि बुजुर्ग अपने घरों की छतों में बैठकर मैच का आनंद ले रहे हैं। गुनगुनी धूप में दिन कब ढल रहा है, लोगों को पता ही नहीं चल रहा है। यह टूर्नामेंट अब प्रतिवर्ष गांव के सार्वजनिक आयोजनों में शामिल हो गया है। इस बार का टूर्नामेंट पूर्व ग्राम प्रधान व सबकी हितैषी रहीं स्वर्गीय ललिता देवी की पुण्य स्मृति में आयोजित हो रहा है। उनके दोनों बेटे सूरज और बॉबी टूर्नामेंट को संवारने में लगे हैं। गांव के गणमान्य लोग उनका भरपूर सहयोग भी दे रहे हैं। 

एक नजर टूर्नामेंट में खेले जा रहे मैचों पर डालें तो बुधवार को तीन मैच खेले गए। मैचों का शुभारंभ कीर्तन मंडली ब्राह्मणगांव की महिलाओं को सिल्ला डुंगरा की महिलाओं ने अलग-अलग किया। प्रथम मैच अरखुंड और संगूड़ की टीमों के बीच हुआ, जिसमें संगूड़ ने जीत दर्ज की, दूसरे मैच में डडोली ने लक्की इलेवन को हराया तथा तीसरे मैच में चाका की टीम ने बद्री विशाल सिल्ला की टीम को हराया। सभी मैच बेहद ही रोमांचकारी हो रहे हैं।

मैचों की आंखों देखी कॉमेंट्री सुदर्शन पुरोहित, अंंकित पुरोहित, सुनील नौटियाल कर रहे हैं। टूर्नामेंट आयोजक बॉबी नेगी ने बताया कि टूर्नामेंट का समापन भव्य रुप से आयोजित किया जाएगा। मौसम ने साथ दिया तो टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 जनवरी को खेला जाएगा। 

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!