आस्थाः सिल्ला भट्टकोटी में श्रीमद भागवत महापुराण क‌था शुरु–

by | Jan 14, 2023 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

 

उत्तरायणी पर्व पर धर्ममयी हुआ सिल्ला गांव– 

अगस्त्यमुनिः उत्तरायणी पर्व के पावन अवसर पर साणेश्वर महाराज की पावन तपस्थली सिल्ला भट्टकोटी में श्रीमद भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हो गया है। विधि-विधान से शुभ मुहुर्त पर मंगलाचरण के साथ यह धार्मिक अनुष्ठान शुरु हुआ। अनुष्ठान के मुख्य आयोजक जगदंबा प्रसाद भट्ट और सर्वेशानंद भट्ट हैं। इनके द्वारा अपनी माता जी के एकोदिष्ट श्राद्घ पर यह ज्ञान यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। 

श्रीमद भागवत महापुराण कथा आयोजन का प्रवचन कर रहे पूज्य व्यास आचार्य हिमांशुधर सेमवाल ने प्रथम दिवस हरि संकीर्तन के साथ कथा शुरु की। उन्होंने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के अलावा वृंदावन धाम की महत्ता, भगवान शंकर द्वारा माता पार्वती की अमर कथा का व्याख्यान किया।

भगवान शिव ने माता पार्वती को अमर कथा के प्रभाव से शुखदेव जी महाराज जी का शादुर्भाव, देवर्षि नारद द्वारा सनत्कुमारों के मुख से बदरीनाथ में श्रीमदभागवत कथा का श्रवण, आत्मदेव, धुंधुली, धुंधकारी और गौकर्ण जी महाराज की कथा सुनाई। धुंघकारी का प्रेत योनी से गोलोक धाम गमन का सुंदर वर्णन भी किया। 

श्रीमद भागवत के अनुष्ठान की विधि कथा अधिकारी, गृहस्थ के पति पत्नी के गुणों के साथ आरती के साथ ही प्रथम दिवस की कथा संपन्न हुई। इस ध‌ार्मिक अनुष्ठान से सिल्ला भट्टकोटी ही नहीं, अपितु पूरी ग्राम पंचायत धन्य हो रही है। 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!