तीनधारा में ट्रक चालक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार–

by | Aug 12, 2021 | चमोली, दुष्कर्म | 0 comments

देवप्रयाग। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीनधारा में एक महिला से ट्रक चालक द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, एक महिला ने ट्रक चालक से लिफ्ट मांगी थी, लेकिन अकेली महिला का फायदा उठाकर ट्रक चालक ने तीनधारा से कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची देवप्रयाग पुलिस ने महिला को ट्रक से बदहवास स्थिति में बरामद किया। पुलिस के अनुसार, मामला बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे का है। ट्रक चालक मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। पुलिस की ओर से महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  देवभूमि उत्तराखंड में ऐसी घिनौनी हरकत चिंता बढ़ाने वाली है। लोगों का कहना है कि ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके राज्य में प्रवेश पर ही पाबंदी लगा देनी चाहिए। इस घटना से स्थानीय लोगों में उबाल है। 

Latest News

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
error: Content is protected !!