अब पीपलकोटी के देवस्थान तोक में आई मकानों में मोटी दरारें– 

by | Jan 31, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

नगर पंचायत अध्यक्ष के मकान में भी आई दरारें, प्रशासन की शरण में पहुंचे ग्रामीण– 

पीपलकोटीः  नगर पंचायत पीपलकोटी के देवस्थान तोक में अनुसूचित जाति के ग्रामीणों के मकानों में मोटी-मोटी दरारें आ गई हैं। ये दरारें बदरीनाथ हाईवे पर चल रहे ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के कारण पड़ी हैं।

वर्ष 2019 में परियोजना कार्य शुरू होते ही देवस्थान तोक के निचले हिस्से में भूस्खलन शुरू हो गया था। मौजूदा समय में भूस्खलन से कई मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं।नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल का कहना है कि उनका मकान भी खतरे की जद में आ गया है। उनके मकान में भी जगह-जगह से दरारें आ गई हैं। आदर्श इंटर कॉलेज गडोरा के भवनों को भी भूस्खलन से खतरा है। यहां भी भवनों में दरारें हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल के अलावा ग्रामीण बंशीलाल, केशव विश्वकर्मा, शिवचरण बंडवाल, देवेश, गोरीश, दिनेश, देवेंद्र, अनिल, पुष्कर लाल, सुरेश और ऋषिचरण के मकानों पर मोटी दरारें पड़ी हैं। केशव का कहना है कि क्षतिग्रस्त मकानों पर रहने से भी डर लग रहा है। बरसात में वे अपने घर को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाते हैं। क्षेत्र में पैदल रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे स्कूली बच्चों व आम लोगों को आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं।

अध्यक्ष रमेश बंडवाल ने कहा कि कई बार शासन-प्रशासन से पत्राचार कर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रभावित क्षेत्र का ट्रीटमेंट भी नहीं किया जा रहा है। यह अनुसूचित जाति के परिवारों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र क्षेत्र का निरीक्षण व ट्रीटमेंट तथा प्रभावितों को मुआवजा नहीं दिया गया तो प्रभावित क्षेत्र में ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। 

Latest News

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...

चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चचेरे भाई को 20 वर्ष का कठोर कारावास–

चमोली जिला न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, पीड़िता को तीन लाख प्रतिकर...

चमोली: ज्योतिर्मठ में भूधंंसाव के तीन साल बाद शुरू हुआ क्षतिग्रस्त भवनों का ध्वस्तीकरण–

जनवरी 2023 में हुआ था भू-धंसाव, सैकड़ों भवन हो गए थे असुर​क्षित, एसडीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण...

चमाेली: बमोथ गांव में पेयजल समस्या पर ग्रामीणों ने घेरा जल निगम के अधिकारी–

लंबे समय से पेयजल किल्लत झेल रहे ग्रामीण, ​शिकायत पर नहीं हो रही थी कोई कार्रवाई-- कर्णप्रयाग, 28 मई...
error: Content is protected !!