चमोलीः ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर की तालाबंदी–

by | Feb 1, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

कहाः एनएमएमएस के जरिए श्रमिकों का पंजीकरण करने में हो रही दिक्कत, अटक रहे विकास कार्य–

गोपेश्वरः  नेशनल मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम, एनएमएमएस को समाप्त करने सहित तमाम मांगों को लेकर जनपद के विभिन्न विकास खंडों में ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर तालाबंदी कर सरकार के विरोध में नारेबाजी की।

दशोली के अलावा जोशीमठ, पोखरी, नंदानगर विकास खंड में ग्राम प्रधानों ने तालाबंदी की। दशोली के ब्लॉक अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर, जोशीमठ के अध्यक्ष अनूप सिंह नेगी ने कहा कि यदि शीघ्र ग्राम प्रधानों की मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, आंदोलन तेज कर लिया जाएगा।

कहा कि अधिकांश क्षेत्रों में संचार सेवा न होने से एमएमएस के तहत श्रमिकों की उपस्थिति पंजीकृत करवाना संभव नहीं हो पा रहा है, जिससे मनरेगा, केंद्रीय व राज्य वित्त के कार्यों के संचालन में दिक्कतें पेश आ रही हैं। इस दौरान खंड विकास अधिकारी के माधम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

जोशीमठ में अध्यक्ष अनूप सिंह नेगी, ग्राम प्रधान दिगंबर सिंह बिष्ट, लक्ष्मण बुटोला, गोविंद लाल, किशोर कनियाल, प्रमिला, हेमलता, रीमा देवी, विनोद पंवार, देवेंद्र सिंह, अम्मा देवी, भवान सिंह, पुष्कर सिंह, मंजू आदि मौजूद रहे। पोखरी में अध्यक्ष धीरेंद्र राणा के नेतृत्व में प्रदीप बर्त्वाल, विनोद लाल, मधुसूदन किमोठी, सतेंद्र, संजय, देवेंद्र, दर्शन, शशि, अनूप, सरोजनी, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!